Sunday, July 16, 2017

इस 1 मंत्र से शांत होते हैं शनिदेव, दिनभर में कभी भी करें जाप

इस 1 मंत्र से शांत होते हैं शनिदेव, दिनभर में कभी भी करें जाप
इस 1 मंत्र से शांत होते हैं शनिदेव, दिनभर में कभी भी करें जाप
Hari Bhoomi
शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद में शुभ फल पाना चाहते हैं तो शनिवार को स्नानादि कर्मों से निवृत्त होकर किसी शनि मंदिर या नवग्रह मंदिर में जाएं।
यदि सुबह का समय हो तो अथि शुभ है और यदि आप सुबह के समय न जा पाएं तो संध्या के समय भई स्नानादि करके जा सकते हैं।
मंदरि में काले रंग का आसन बिछाएं और शनिदेव की मूर्ति के सामने बैठ जाएं। इसके बाद विधि अनुसार शनिदेव की पूजा करें।
यदि आप मंदिर या घर दोनों जगह शनिदेव की पूजा करने में सक्षम न हों तो लकड़ी की चौकी पर काला कपड़ा बिछाएं और उस पर शनिदेव की फोटो रखें, फिर उसके सामने बैठकर शनिदेव की पूजा करें।
पूजा के समय ध्यान रहे कि अपना मुंह पश्चिम दिशा की ओर रखें। इसके बाद शनिदेव को तेल, काले तिल, उड़द, नीले फूल, काला वस्त्र आदि चढ़ाए। किसी भी व्यजंन का भोग लगाएं। इसके बाद शनि मंत्र का 108 बार जाप करें-

ॐ सूर्यपुत्रों दीर्घदेहोविशालाक्ष: शिवप्रिय:।मन्दचार प्रसन्नात्मा पीड़ा दहतु मे शनि:।।

Friday, July 7, 2017

नमक के ये 7 टोटके किस्मत बदल सकते है आपकी कभी नहीं होगी धन की कमी

नमक के ये 7 टोटके किस्मत बदल सकते है आपकी कभी नहीं होगी धन की कमी
8 Jun. 2017

Being Support
Followers 1471
Follow
नमक वास्तु विज्ञान के अनुसार एक ऐसी शक्ति है, की वो नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देती है और आपके स्वास्थ तकलीफो को भी काफी हद तक दूर क्र देती है |

Image: google

तो चलिए आज हम आपको बताते है नमक के वो 7 टोटके जो आपकी किस्मत को पूरी तरह से बदल सकते है :-

1. हफ्ते में एक बार पानी में नमक मिलाकर बच्चे को नहलाने से बच्चे नजर दोष से बचे रहेंगे. स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां भी कम होती है |
2. अगर घर में किसी को नजर लग गई है तो एक चुटकी नमक को लेकर तीन बार उसके ऊपर घुमाया जाए तो उसकी नजर उतर जाती है |
3. अगर आप रात को सोते समय पानी में नमक मिलाकर हाथ पैर धोते है तो आपको नींद अच्छी आती है |
4. साबुत नमक का एक छोटा टुकड़ा लाल कपड़े में बांधकर अपने उस स्थान पर रखें जहां पैसा रखते हैं. ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और व्यापार में उन्नति होती है |
5. अगर आप घर में पोछा नमक के पानी से लगाएंगे तो आपके घर में नकारात्मक शक्ति दूर रहेंगी |
6. अगर आप बहार जाते वक़्त एक चुटकी नमक अपने मुँह में डालकर जाते है तो आप पर बुरी शक्तियो का प्रभाव नहीं पड़ेगा |
7. एक मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सा नमक डाल दें, और ऐसे ढक्कन से ढक दें जिससे नमक दिखाई दे. इसे घर में रखें. ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है |

अगर आपको हमारी यह कोशिश अच्छी लगी तो हमें फॉलो जरूर करे |

Thursday, June 29, 2017

विवाहित होने के बाद भी मानी गई कुवांरी, जानें कौन है ये पंचकन्या

विवाहित होने के बाद भी मानी गई कुवांरी, जानें कौन है ये पंचकन्या
India Voice

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पांच ऐसी देवीयां है जिन्हे विवाह के उपरांत भी उन्हें कन्या कहां जाता है। अहिल्या, द्रोपदी, कुंती, तारा और मंदोदरी ये वो पंचकन्या है जिनका स्मरण करने से भी आपके पाप खत्म हो जाते हैं। इन पांच को अक्षतकुमारी माना गया है। अचंभित करने वाली बात ये है कि ये पांचों विवाहित तो हैं ही साथ ही इनके अपने पति के अलावा अन्य पुरुष से भी संबंध हुए हैं। लेकिन फिर भी शास्त्रों में इन्हें कौमार्या माना गया है। आइए जानें इन पंचकन्याओं से जूड़े तथ्य

अहिल्या
ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या बहुत सुंदर थी। एक बार देवराज इंद्र यहां वहां घूम रहे थे तभी उनकी नज़र गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या पर पड़ी और वे मोहित हो गए। जब गौतम ऋषि सुबह अपने स्नान और पूजन के लिए घर से निकले तो इंद्र गौतम ऋषि का रूप बनाकर मौके का फायदा उठाने पहुच गए और अहिल्या से संबंध बनाए। तभी ऋषि गौतम भी लौट आए और जब उन्होंने अपनी पत्नी को किसी और पुरुष के साथ देखा तो उन्होने क्रोधवश देवी अहिल्या को पत्थर बन जाने का श्राप दिया। जब क्रोध शांत होने पर उन्हें पूरा सच पता चला तो उन्होंने अहिल्या को राम के पैरों से स्पर्श होने पर इस श्राप से मुक्त होने का आशीर्वाद दिया। देवी अहिल्या अपने पति के प्रति पूरी तरह निष्ठावान थी। इसलिए अपनी गलती नही होने के बावजूद गौतम ऋषि द्वारा दिए गए श्राप को उन्होंने स्वीकार कर लिया। यही वजह है कि देवी अहिल्या को कौमार्या माना गया है।

मंदोदरी
मंदोदरी की सुंदरता को देखकर रावण ने उससे विवाह किया। मगर मंदोदरी सुंदर होने के साथ बुद्धिमान भी थी। वो हर वक्त रावण को कई बार सही और गलत का अंतर समझाया, लेकिन उसने कभी भी मंदोदरी की बातों पर ध्यान नही दिया। मंदोदरी के इन्ही गुणों के कारण उन्हें महान माना गया है और उनकी पवित्रता को कन्याओं के तुल्य माना गया है।

तारा
शास्त्रों के अनुसार तारा का जन्म समुद्र मंथन की वजह से हुआ था और भगवान विष्णु ने उसका विवाह बालि से करवाया था। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि जब बालि युद्ध करने गया और वापस नहीं लौटा तो सभी ने उसे मृत मान लिया। तब सुग्रीव ने तारा को अपनी पत्नी बनाया और राज्य को भी संभाल लिया। जब बालि वापस आया तो सुग्रीव से युद्ध करके उसे भगा दिया और उसकी पत्नी को अपने पास रख लिया। सुग्रीव को जब श्रीराम का साथ मिला तो उसने वापस आकर बालि को युद्ध के लिए ललकारा तब तारा समझ गई की सुग्रीव अकेला नही आया है। इसलिए उसने बाली को समझाने की कोशिश की लेकिन बालि को लगा तारा सुग्रीव का साथ दे रही है। सुग्रीव से युद्ध किया और श्रीराम ने उसका वध कर दिया। मरते वक्त बालि ने सुग्रीव से कहा हर बात में तारा से विचार-विमर्श करना। तारा ने हर परिस्थिति में अपने पति के लिए अच्छा चाहा। उसने कभी सुग्रीव का साथ नहीं चाहा, लेकिन फिर भी जब बाली ने उसका त्याग किया तो उस त्याग को बिना कुछ कहे स्वीकार कर लिया। यही कारण है कि उनकी पवित्रता को कन्याओं के समान माना गया है।

कुंती
राजा पांडु की पत्नी और तीन पांडवों की माता कुंती को ऋषि दुर्वासा ने वरदान के रुप में एक मंत्र दिया था जिससे वो जिस भी देवता का ध्यान कर उस मंत्र का जप करेंगी, वह देवता उन्हें पुत्र रत्न प्रदान करेंगा। कुंती ने उस मंत्र को परखने के लिए सूर्य का ध्यान किया तो सूर्यदेव प्रकट होकर उन्हें पुत्र प्रदान किया। इस तरह कर्ण का जन्म हुआ। पर उस समय वो अविवाहित थी इसलिए उन्हें कर्ण का त्याग करना पड़ा। स्वयंवर में कुंती और पांडु का विवाह हुआ। पांडु को एक शाप था कि वह स्त्री को स्पर्श करेंगे तो मृत्यु हो जाएगी। पांडु की मृत्यु के बाद राज्य अनाथ न हो इसलिए कुंती ने धर्म देव से युधिष्ठिर, वायुदेव से भीम और इंद्र देव से अर्जुन को पाया। यही कारण है कि अलग-अलग देवताओं से संतान पाने के बाद भी कुंती को कौमार्या माना गया है।

द्रौपदी
पांच पतियों की पत्नी बनने वाली द्रौपदी को महाभारत की नायिका भी माना जाता है। माता कुंती के कहने पर पांचों भाइयों की पत्नी बनकर रहने वाली द्रौपदी व्यक्तित्व काफी मजबूत था। जीवनभर उन्होनें पांचों पांडवों का हर परिस्थिति में साथ दिया। अपनी खुशी के विपरित अपने कुल और राज्य के भविष्य के लिए कुंती ने पांचों पांडवों की पत्नी होने का निर्णय लिया। इसलिए उनके स्मरण से पाप का नाश होता है।

गर्म पानी पीने के फायदे

जानिए! गर्म पानी पीने के फायदे
Hindustan Khabar 29 Jun. 2017 13:26

ठंडा पानी पीना सभी को पसंद होता है पर अगर आप गर्म पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जान जायेगे तो आज से ही गर्म पीना शुरू कर देंगे|जी हाँ-सेहत के लिहाज से गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है|अगर आप दिन में तीन बार भी गर्म पानी का सेवन करते है तो भी ये आपकी सेहत को बहुत सारे लाभ पहुंचा सकता है|इसे पीने से शरीर को बीमारियों से आसानी से बचाया जा सकता है|
1-अगर आप अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है तो आज से ही गर्म पानी पीने की आदत डाल ले|अगर आप रोज़ाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में थोड़ा सा शहद और निम्बू का रस मिलाकर पीते है तो तीन महीने के अंदर आपका वजन कम हो जायेगा| अगर आप निम्बू और शहद नहीं पीना चाहते है तो खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीना शुरू करें|
2-गर्म पानी का सेवन हमारी बॉडी को अंदर से साफ़ करने का काम करता है| यह हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ़ करके बॉडी को डेटॉक्स करता है|गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है, जिससे पसीना आता है और इसके माध्यम से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं|
3-अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो गर्म पानी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा|इसे पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है साथ ही  गैस की समस्या में भी राहत देता है| खाना खाने के बाद एक कप गर्म पानी पीने का आदत जरूर डालें| ऐसा करने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट हल्का रहता है|

Tuesday, June 20, 2017

पर्स में रखें इनमे से 1 चीज, हमेशा पर्स भरा रहेगा और नही रहेगी पैसे की कमी

पर्स में रखें इनमे से 1 चीज, हमेशा पर्स भरा रहेगा और नही रहेगी पैसे की कमी
16 Jun. 2017

Real News
Followers 7404
Follow
हम सभी की इच्छा होती है कि हमारे पास बहुत सारा पैसा हो, अपना घर हो, गाड़ी हो लेकिन बहुत कम लोगों की ही ये इच्छा पूरी हो पाती है। बाकी लोगों को तो ये पता ही नही चलता कि उनके पास कब पैसा आया और कब खर्च हो गया। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या होती है तो आज मै आपको एक ऐसा उपाए बताउंगा जिससे आपका पर्स भी पैसों से भरा रहेगा और पैसे की कोई कमी नही रहेगी।

1. अपने पर्स में चावल के कुछ दाने रख लें इससे आपके फालतू के खर्च कम हो जाएंगे जिससे आपका पर्स हमेशा भरा रहेगा।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने पर्स में शीशे का टूकड़ा या चाकू रखते हैं तो भी आपके पर्स में पैसे बने रहेंगे या पैसे की कमी नही होगी।

3. पर्स में रूद्राक्ष रखने से भी पर्स भारी रहता है यानि उसमे पैसे बने रहते हैं।

4. अगर आपके माता-पिता या किसी बुजुर्ग ने आपको अपने आशीर्वाद के रूप में कोई नोट दिया है तो उसके कोनों पर पर हल्दी या केसर का तिलक लगाकर अपने पर्स या तिजोरी में रख दें। कहते हैं कि माता-पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद खाली नही जाता है इसलिए नोटों के रूप में दिया गया उनका आशीर्वाद भी आपके लिए धन-संपति के मार्ग खोल देगा।

5. आपने देखा होगा कि दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा में चांदी के सिक्के का प्रयोगा किया जाता है और फिर उस सिक्के को तिजोरी में रख दिया जाता है। अगर आपके पास तिजोरी नही है तो पर्स में भी चांदी या सोने के सिक्के रखने से भी धन में वृद्धि होती है लेकिन ध्यान रहे उस सिक्के को पहले माता लक्ष्मी के चरणों में रख कर लक्ष्मी जी की पूजा करें और फिर उसे अपने पर्स में रखें।

6. अपने पर्स में माता लक्ष्मी की बैठी हुई तस्वीर रखने से भी धन लाभ होता है।

7. पर्स में पीपल का पत्ता रखने से भी धन की वृद्धि होती है। लेकिन पीपल के पत्ते को पहले अच्छे से पूजा कर लें और उसके बाद हीं पर्स में रखें। ध्यान रहें पत्ता मुड़ा-तुडा या कटा-फटा नही होना चाहिए।

8. एक लाल कागज लेकर उस पर अपनी इच्छा लिख दें और उसे रेशम के धागे से बांधकर अपने पर्स में रख लें। इससे आपकी जो भी इच्छा होगी वो पूरी हो जाएगी।

ये सभी उपाए हमारे बड़े-बुजुर्गों द्वारा बताए गए हैं। आप इनमें से कोई भी उपाए आजमा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विडीयों जरूर देंखें।

Friday, June 16, 2017

खूल जाएंगी शरीर की सभी ब्लॉक नसें

सिर्फ 1 उपाय, खूल जाएंगी शरीर की सभी ब्लॉक नसें
Punjabkesari

Views:-
पंजाब केसरी(सेहत) : नसों में दर्द बहुत परेशान करने वाली समस्या है। इसके चलते इंसान चलने फिरने में भी तकलीफ महसूस करता है। इसके अलावा जब रक्त में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे नसों में खून के स्राव में रुकावट आने लगती है। जिससे हार्ट अटैक और लकवा का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप को भी एेसी परेशानी है तो डॉक्टरी जांच जरुर करवानी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ आप एक घरेलू उपाय अपनाकर नसों की ब्लॉकेज से छु़टकारा पा सकते है।
सामग्री
1 ग्राम दाल चीनी
10 ग्राम काली मिर्च साबुत
10 ग्राम तेज पत्ता
10 ग्राम मगज
10 ग्राम मिश्री
10 ग्राम अखरोट
10 ग्राम अलसी
विधि
1. सबसे पहले इन सबको मिक्सी में बारीक पीस लें।
2. फिर इसकी 10 पुडियां बना लें।
3. इसे हर रोज सुबह खाली पेट खाएं और ध्यान रहें इसे खाने के बाद 1 घंटे तक कुछ न खाएं।

Saturday, June 10, 2017

बस ऐसा करने से आप पर होगी धन की इतनी वर्षा आप संभाल नहीं पाएंगे

बस ऐसा करने से आप पर होगी धन की इतनी वर्षा आप संभाल नहीं पाएंगे
Diler Samachar 10 Jun. 2017 23:05

(दिलेर समाचार) सभी को अपने जीवन में धन की आवश्यकता है। सभी चाहते हैं अमीर बनना। जीवन में धन अति आवश्यक है। धन न हो तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां भी बेमानी लगती है और यदि धन है तो हर दिन एक नई खुशी होती है। अनेक धर्म ग्रंथों में भी धन के महत्व का वर्णन किया गया है। तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन की चाह पूरी हो जाती है और जीवन में फिर कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसे ही कुछ उपाय नीचे लिखे हैं-
ऐसे जानें की आप पर होगी शनि की कैसी दशा
उपाय
1- शनिवार के दिन पीपल का एक पत्ता तोड़कर उसे गंगाजल से धोकर उसके ऊपर हल्दी तथा दही के घोल से अपने दाएं हाथ की अनामिका अंगुली से ह्रीं लिखें। इसके बाद इस पत्ते को धूप-दीप दिखाकर अपने बटुए में रखे लें। प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ वह पत्ता बदलते रहें। यह उपाय करने से आपका बटुआ (purse) कभी धन से खाली नहीं होगा। पुराना पत्ता किसी पवित्र स्थान पर ही रखें।
2- काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार उतारकर 4 दाने चारों दिशाओं में फेंक दें तथा पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। यह टोटका करने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
3- अचानक धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन श्मशान में स्थित महादेव मंदिर जाकर दूध में शुद्ध शहद मिलाकर चढ़ाएं।
4- अगर धन नहीं जुड़ रहा हो तो तिजोरी में लाल वस्त्र बिछाएं।
5- तिजोरी में गुंजा के बीज रखने से भी धन की प्राप्ति होती है।
6- जिस घर में प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ होता है, वहां लक्ष्मी अवश्य निवास करती हैं।