Tuesday, October 4, 2016

मुहर्रम क्या है?

मुहर्रम क्या है?

हम देखते है की हर साल, मुहर्रम के मौके पर कुछ लोग “या हुसैन” के नारे लगते हुए, रोते हुए, अपने सीनो को पिटते हुए बहार निकलते है:-क्या आपने कभी सोचा की यह लोग कौन है?- यह लोग ऐसा क्यों कर रहे है?- यह मुहर्रम क्या है?- क्या मेरी ज़िन्दगी से इसका कुछ लेना देना है?मुहर्रम इस्लामी साल का पहला महिना है जो चाँद के हिसाब से चलता है जिसे हिजरी साल भी कहा जाता है. सन 61 के मुहर्रम महीने में, जो आज से तक़रीबन 1400 साल पहले गुज़रा, नबी मुहम्मद (स) के नवासे, इमाम हुसैन (अ) को उनके 72 साथियों केसाथ बेदर्दी से कर्बला, इराक़ के बियाबान में ज़ालिम यज़ीदी फ़ौज ने शहीद कर दिया था.यजीद एक ज़ालिम बादशाह था जो समाज में मज़हब के नाम पर बुरी बाते लाना चाहता था जिससे की समाजी ज़िन्दगी की मजबूती टूट जाए और इंसानियत पारा पारा हो जाए. अपने ऐशो आराम और नाजायज़ ख्वाहिशात को पूरा करने के लिए पुरे समाज को अपनी बली चडाने के लिए तैयार यज़ीद के खिलाफ कोईखड़े होने की हिम्मत नहीं कर रहा था और ऐसे में इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ उठ खड़े हुए और यजीद को अपने नाजायज़ मकासिद में कामियाब नहीं होने दिया.यजीदी फौजों ने इमाम हुसैन (अ) के छोटे से कारवान को जिसमे बूढ़े, औरते और बच्चे भी शामिल थे, कर्बला के बियाबान में घेर लिया और उन पर पानी बंद कर दिया. यजीद की बस एक ही शर्त थी;मज़हब के नाम पर उसकी नाजायज़ ख्वाहिशात के सामने अपना सर झुका दो नहीं तो शहादत के लिए तैयार हो जाओ.इमाम हुसैन (अ) के साथियों ने इमाम का ऐसे वक़्त में मजबूती से साथ दिया और यजीदी फौजों के सामने डट कर खड़े हो गए, यहाँ तक के शहादत को गले लगा लिया. ज़ालिम यज़ीदी फ़ौज ने सिर्फ उम्र में बड़े लोगो को ही नहीं शहीद किया, बल्कि छे महीने के छोटे अली असगर को भी अपने बाप की गोद में तीरके वार से शहीद कर दिया. जंग के खात्मे के बाद यज़ीदी फ़ौज ने औरतो और बच्चो को कैदी बना कर यजीद के पास शाम भेज दिया, जहाँ उन्हें कैद खानेमें सख्तियाँ झेलनी पड़ी और बहोत दिनों बाद वहां से आज़ादी मिली.हर साल 10 मुहर्रम को इसी इमाम हुसैन (अ) के इंकेलाबी कारवान की याद में मुहर्रम बरपा किया जाता है, जिसे आशुरा भी कहते है.इस रोज़ मुसलमान मस्जिदों और इमामबाड़ो में जमा हो कर इमाम हुसैन (अ) की मजलिस करते है, उनकी याद में जुलूस निकालते है, उनका अलम उठाते है (जैसा उन्होंने कर्बला के मैंदान में हक़ का झंडा उठाया था) और मातम करके अपने ग़म को ज़ाहिर करते है और ये बताते है की अगर हम कर्बला के मैदान में होते तो ज़रूर इमाम हुसैन (अ) का साथ देते और समाज को खराब होने से बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे देते.जो कारवान इमाम हुसैन (अ) ने 1400 साल पहले शुरू किया था वह आज भी जारी है. हर साल, आज़ादी के दिल दादा और हक पर चलने वाले अफराद अपनी कसमो कोदोहराते है और अपने अन्दर की और समाज की हर बुराई के खिलाफ लड़ने की कसम खाते है.जब कभी हम दुनिया में भ्रष्टाचार और ज़ुल्म देखे और अपने आप को अकेला महसूस करे तो कर्बला के पैग़ाम को याद करे जो हमे याद दिलाता है की अगर ज़ुल्म के खिलाफ मुकाबले में अकेले हो या तादाद में कम हो तो थक कर घर में ना बैठ जाओ. सच्चाई की राह में अगर क़दम आगे बढाओगे तो याद रखो की जीत हमेशा सच्चाई की ही होगी; फिर चाहे उस सच्चाई के लिए हमें अपनी जान क्यों ना देनी पड़े.आज भी इतिहास गवाह है कि ज़ालिम यजीद का नाम मिट गया और नामे इमाम हुसैन (अ) आज तक जिंदा है और हमेशा ज़िंदा रहेगा. और जो पैग़ाम अपने क़याम से उन्होंने दिया था वो हमेशा हमेशा बाकी रहेगा. इमाम हुसैन (अ) और मुहर्रम का पैग़ाम सारी इंसानियत के लिए है और इसी रास्ते पर चलते हुए हम दुनिया को रहने के लिए एक अच्छी जगह बनाने में कामियाब हो सकते है.

Sunday, October 2, 2016

मार्कशीट

Agar kisi ki MAHARASHTRA BOARD ki 1990 se ab tak koi bhi 10th ya 12th ki marksheet ya board certificate gum ho gaya ya kharab ho gaye hai aur phir se hasil karna chahte hain to PDF Format me DOWNLOAD kar sakte hain.

website
www.boardmarksheet.maharashtra.gov.in

Dusre group me b  share karen saayad
Kisi ko kaam aa jaye.

Saturday, October 1, 2016

खारीक टाकून उकळवलेले दूध पिण्याचे फायदे

मुंबई : ज्याप्रमाणे द्राक्षे वाळवून त्यापासून मनुका तयार करतात त्याचप्रमाणे खजूर वाळवल्यानंतर खारीक तयार होतात. या खजूरमध्ये मोठ्या प्रमाणात पौष्टिक तत्वे असतात. ज्याचे सेवन आपण वर्षभर करु शकतो.

खारीकमध्ये मोठ्या प्रमाणात फायबर, लोह, कॅल्शियम, झिंक, मॅग्नेशियम असते. खारीक टाकून उकळलेले दूध प्यायल्याने शरीराला अधिक फायदा होतो.

खारीकमध्ये मोठ्या प्रमाणात व्हिटामिन ए, बी असते. जे त्वचेसाठी फायदेशीर असतात. यातील मॅग्नेशियम शरीरात जाऊन तुमची साखर नियंत्रणात ठेवते.

खारीकमध्ये फायबरर्स असल्याने पाचनतंत्र सुधारते. हाडे मजबूत होण्यासाठी खारीक टाकून उकळलेले दूध प्या.

Wednesday, September 28, 2016

इन जानवरों को पालने से होती है धन की वर्षा

धन , यश प्राप्ति के लिए लोग क्या क्या नहीं करते, पूजा करते है, दान पुन के काम करते है लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगती है। पैसा पानी की तरह बहाने की बजाए आप घर में जानवरों को पालकर ही अपनी पैसों की तंगी को दूर कर सकते है।

कुत्ता

अक्सर लोग कुत्ते को देखकर हट हट , शूह शूह करते है, लेकिन वे ये नहीं जानते है की कुत्ता ही धन प्राप्ति का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। कुत्ते को घर में पालने से व उनको सुबह शाम खिलाने से घर की आय बढ़ती है और दौलत की प्राप्ति भी होती है । लोग शायद ही जानते होंगे कि कुत्ता भैरव का सेवक माना जाता है।

मेढक

अगर आप घर में मेढक पालते है, तो और भी शुभ है। जरुरी नहीं की आप असली का मेढक ही पाले चाहे तो आप घर में पीतल का मेढक रख सकते है। मेढक घर से बिमारियों को दूर रखता है। रोजाना दफ्तर की तरफ निकलने से पहले मेढक को देखना ऑफिस वालों के लिए शुभ माना जाता हैै।

तोता

घर में तोता पालने से घर की परेशानियों का पहले ही पता लग जाता है।

घोडा

वास्तु की माने तो घोडा ऐश्वर्य का प्रतीक होता है।घर में घोडा पालने से या उसकी प्रतिमा रखने से धन की प्राप्ति और यश मिलता है।

कछुआ

जैसे की आप सभी जानते है कछुआ लक्ष्मी जी का वाहन होता है, घर में कछुए को पालने से या पीतल का कछुआ रखने से घर में धन की वर्षा होती है।कछुआ दशावतारों में से एक होता है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है।

मछली

घर में सुनहरे रंग की मछली को रखने से सुख शांति आती है।

खरगोश

खरगोश देखने में तो क्यूट होते ही है साथ में इनको पालने से घर में सुख समृद्धि भी आती है।

Tuesday, September 27, 2016

पुराना फोन लेने से पहले इन ऐप्स को ज़रूर ओपन करें, बता देंगे सारी कमियां

नई दिल्ली। कोई व्यक्ति पुराना मोबाइल फोन खरीदता है तो मन में यह आशंका रहती है कि उसमें कोई खराबी तो नहीं। उसमें सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर संबंधित कोई दिक्कत तो नहीं। तकनीकी की ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण यूजर भी फोन की छुपी हुई खराबियों के बारे में पता नहीं लगा पाते। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि कुछ ऐसे मोबाइल एप मौजूद हैं जो आपकी इस समस्या समाधान कर देंगे। इन एप्स की सहायता से आप पुराने फोन की खामियां और उसकी परफोर्मेंस के बारे में तुरंत पता लगा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ एप के बारे में। तो जानिए...
टेस्ट योर एंड्रॉयड एप

यदि आप किसी व्यक्ति से पुराना स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो उसमें टेस्ट योर एंड्रॉयड एप इंस्टॉल करें। इस एप में ऑप्शंस हैं जो उस फोन को जांचने में आपकी काफी मदद करेंगे। इस एप की मदद से आप पुराने फोन फोन की बैटरी की जांच करना चाहते हैं तो इसमें दिए गए बैटरी ऑप्शन पर क्लिक करें। यह बैटरी से संबंधित सभी जानकारी फोन स्क्रीन दिखा देगा। यदि फोन की बैटरी अच्छी स्थिति में है तो उसके स्टेटस में गुड लिखा आएगा। इस एप की सहायता से आप लाइट सेंसर और माइक्रोफोन भी जांच सकते हैं। इसके अलावा कैमरा ऑप्शन की सहायता से दोनों कैमरों की स्थिति का पता लगा सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
फोन डॉक्टर प्लस एप

पुराने मोबाइल फोन्स में सेंसर की खराबी समस्या अधिक आती है। उदाहरण के तौर पर अगर स्मार्टफोन से कॉल कर रहे हैं और जैसे ही उसे कान के पास लाते हैं तो उसकी स्क्रीन अपने आप बंद हो जाती है। ऐसा सेंसर की वजह से होता है क्योंकि स्क्रीन में आगे की तरफ दिया गया सेंसर खराब हो जाता है तो कॉल करने में दिक्कत आती है। डॉक्टर प्लस एप 30 हार्डवेयर और कई सेंसर की जांच कर सकता है। इससे आप इयरफोन व माइक्रोफोन समेत फोन के बटन तक को जांच सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं।

फोन चारी का है या नहीं, ऐसे लगाएं पता

कभी-कभार पुराना फोन चोरी किया हुआ भी बिकने आ जाता है। ऐसे में बिना किसी एप की मदद से आप उसके बारे में पता लगा सकते हैं। यह पता आप फोन के असली बिल और बॉक्स से लगा सकते है। इसके अलावा यह भी पता लगा सकते हैं कि फोन खरीदने की असली तारीख क्या है यानी फोन कितना पुराना है। फोन के बॉक्स पर दिया गया आईएमईआई नंबर उसी फोन का होना चाहिए। जो फोन आप खरीद रहे हैं उसमें *#6# डायल करेंगे तो फोन का आईएमईआई नंबर स्क्रीन आ जाएगा। उसें फोन के बॉक्स दिए गए आईएमईआई नंबर से जांचे। यदि दोनों अलग हैं तो हो सकता है कि फोन की बैटरी बदली गई हो। इसके बाद इंटरनेट पर आईएमईआई नंबर की डिटेल जरूर चेक करें। क्योंकि हो सकता है वो फोन किसी से चुराया गया हो या फिर उसके खो जाने की रिपोर्ट की गई हो।
बटन और वाई फाई कनेक्टिविटी ऐसे करें चैक

पुराना फोन लेने से पहले उसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई ओपन कर यह जांचे की वह आस-पास के ब्लूटूथ और वाईफाई नेटवर्क को डिटेक्ट कर रहा है या नहीं। जहां तक संभव हो फाइल ट्रांसफर करके देखें। कई दुकानदार पुराने फोन की मरम्मत करके उसे ऐसे ही बेच देते हैं। इसके अलावा फोन में दिए गए वॉल्यूम, कैमरा, पावर के बटन को काम में लेकर देखें क्योंकि अक्सर फोन कुछ दिन काम में लेने पर बटन काम करना बंद कर देते हैं। पावर बटन खराब होने पर आप फोन को इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Friday, September 23, 2016

हनुमानजी के ये 4 छोटे अचूक उपाय करेंगे, तो दूर होगी हर बाधा, मिलेगा अपार धन

जयपुर। हिंदू शास्त्रों में मंगलवार को हनुमानजी का दिन माना गया है, लेकिन जो लोग शनिवार को हनुमान जी का पूजन करते हैं, उन्हें हनुमानजी, शनिदेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। कलयुग के देवता हनुमानजी हैं। लिहाजा रामभक्त बजरंग बली चमत्कारिक सफलता देने वाले देवता माने गए हैं। मंगलवार अथवा शनिवार के दिन उनके टोटके विशेष रूप से धन प्राप्ति के लिए किए जाते हैं। साथ ही यह टोटके हर प्रकार का अनिष्ट भी दूर करते हैं। जो लोग पूरी श्रद्धा व लगन से ये टोटके करते हैं, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी महसूस नहीं होती। अपार धन मिलता है। यहां हम चार ऐसे टोटके या उपाय बता रहे हैं, जो बेहद सहज व सरल हैं। इन्हें करके देखिए...आपके जीवन में चमत्कार होगा...पहला उपाय...

पीपल के वृक्ष की जड़ में तेल का दीपक जला दें। फिर वापस घर आ जाएं एवं पीछे मुड़कर न देखें। धन लाभ होगा। दूसरा उपाय...

यदि धन लाभ की स्थितियां बन रही हों, फिर भी लाभ नहीं मिल रहा हो, तो मंगलवार या शनिवार के दिन गोपी चंदन की नौ टिकिया लेकर केले के वृक्ष पर टांग देनी चाहिए। स्मरण रहे यह चंदन पीले धागे से ही बांधना है।
तीसरा उपाय

एक नारियल पर कामिया सिन्दूर, मौली, अक्षत अर्पित कर पूजन करें। फिर हनुमानजी के मन्दिर में चढ़ा आएं। धन लाभ होगा।
चौथा उपाय

कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमान जी की आरती करें। इस उपाय के करने से न सिर्फ शत्रु बाध खत्म होती...हर तरह के संकट दूर होते हैं, बल्कि अपार धन की भी प्राप्ति होती है।

मिस्ड कॉल कर जानिये अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस

इलाहाबाद । ज्यादातर लोग जो ऑनलाइन बैंकिंग नहीं करते वे अपना बैंक अकाउंट बैलेंस जानने के लिए परेशान होते हैं। कुछ तो एटीएम का प्रयोग भी नहीं करते और बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर अपना बैलेंस जान पाते हैं। आपको अपने बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से मिस्ड काल करनी होगी, तत्पश्चात् आपके मोबाइल पर एस.एम.एस द्वारा जानकारी मिल जायेगी। नागरिकों की सुविधा के लिए ज्यादातर बैंकों ने महीने भर में किये जाने वाले एटीएम लेन-देनों को सीमित कर दिया है और इन लेन-देनों में बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट निकलवाना भी शामिल है। इसका मतलब यह है कि अगर आप तय सीमा से ज्यादा एटीएम का प्रयोग करते है तो आपको हर लेन-देन पर अलग से शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसीलिए बैंकों में ऐसी व्यवस्था है कि एक मिस्ड काल कर आप अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। आपको यह मिस्ड कॉल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल (जो नम्बर बैंक में दर्ज हो) नंबर से ही करना होगा और अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप बैंक जाकर अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। बैलेंस जानने के लिए आपको मिस्ड कॉल देना होगा और कुछ ही देर आपको एक एस.एम.एस प्राप्त होगा जिसमे आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी होगी। आपको अपनी बैंक के अनुसार निम्न नम्बर पर मिस्ड कॉल देना होगा। पंजाब नेशनल बैंक 18001802222, आईसीआईसीआई बैंक 02230256767, ऐक्सिस बैंक 09225892258, आंध्रा बैंक 09223011300, बैंक ऑफ बड़ौदा 09223011311, एचडीएफसी बैंक 18002703333, यस बैंक 09840909000, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 09223866666, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 09223009292, यूको बैंक 09278792787, विजया बैंक 18002665555, आईडीबीआई बैंक 09212993399, इलाहाबाद बैंक 09224150150, धनलक्ष्मी बैंक 08067747700, बैंक ऑफ इंडिया 02233598548, सिंडीकेट बैंक 09664552255, केनरा बैंक 09289292892, कोटक महींद्रा बैंक 18002740110, भारतीय महिला बैंक 09212438888, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 09222250000, कर्नाटका बैंक 18004251445, मिनी स्टेटमेंट के लिए 18004251446, इंडियन बैंक 09289592895, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 09222281818, फेडरल बैंक 08431900900, इंडियन ओवरसीज बैंक 04442220004, साउथ इंडियन बैंक 09223008488 है।